एसडीएम और नगर अध्यक्ष पति ने 300 कांवड़ियों को तिलक लगाकर डलमऊ जल भरने किया रवाना

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के दानेश्वर मंदिर धाम से बुधवार को 300 कांवड़ियों का जत्था पैदल डलमऊ जल भरने के लिए रवाना हुआ। एसडीएम महराजगंज राजित राम गुप्ता और टाउन एरिया अध्यक्ष पति प्रभात साहू ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर फल एवं मिष्ठान देकर रवाना किया।

     आपको बता दें कि, मुकेश वैश्या, अमर वैस्य, शुभम साहू, हेमू साहू, विमलेश वैस्य की अध्यक्षता में डलमऊ जल भरने गया कांवड़ियों का जत्था पतित पावनी मां गंगा का जल भरकर यहां दानेश्वर मंदिर धाम में भगवान शिव पर कजरी तीज के पर्व पर जलाभिषेक करेगा, उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

    महराजगंज से 300 कांवरियों का जत्था पैदल डीजे की धुन पर नाचते झूमते चल रहा था सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर एसडीएम महराजगंज और नगर अध्यक्ष पति प्रभात साहू ने यात्रा के मंगल कामना के साथ बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ