ग्रामीणों को पक्की छत देने के लिए कुसमहुरा गांव में किया गया सर्वे, 349 लाभार्थियों का हुआ चिन्हीकरण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान और अधिकारियों के नेतृत्व में बैठक कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने की कवायद तेज हो गई है। वर्ष 2024-25 से वर्ष 2028-29 में पात्र लाभार्थियों के चिन्हीकरण तथा सूची में अपडेट करने की कार्यवाही के तहत ग्राम सभा कुसमहुरा में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक बैठक की गई, जिसमें बड़ी तादात में ग्रामीणों ने पहुंचकर चिन्हीकरण कार्यक्रम को सफल बनाया। लगभग 349 पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में अंकित किया गया। 

     आपको बता दें कि, ग्राम विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि, भारत सरकार ने सूची को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सर्वे की कार्यवाही के लिए आज ग्राम सभा के लोगों की बैठक बुलाई गई है। लाभार्थी चिन्हीकरण के बाद लाभार्थियों को चयन के बारे में बताया गया। आवास विहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्की छत उपलब्ध कराने की कार्यवाही के तहत लगभग 349 पात्र व्यक्तियों को योजना में पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए लाभार्थी सूची में शामिल करने के लिए चिन्हांकित किया गया है।

    ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि, चिंहीकरण के मानकों में हुए बदलाव चयन प्रक्रिया की रणनीति के तहत पंचायत भवन में गोष्ठी आयोजित की गई है, ताकि लोगों को योजना के बारे में ठीक से पता चल सके। ग्राम विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने ग्रामीणों को मनको की जानकारी दी, और योजना का प्रचार प्रसार किया गया।

    ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि, उनकी ग्राम सभा कुशमहुरा के ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सत् प्रतिशत दिया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर, प्राथमिक विद्यालय बलीपुर का कायाकल्प कराया गया है। उनके कार्यकाल में ग्राम सभा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, सीसी रोड, पक्की नाली, के साथ-साथ बलीपुर गांव में अंत्येष्टि स्थल का भी निर्माण कराया गया है। 

   इसके अलावा शासन की योजना के तहत अस्थाई गौशाला का निर्माण करा कर 270 पशु नियमित रूप से रह रहे हैं। जिनकी देखभाल के लिए बाकायदा कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें प्रतिदिन हरा चारा दिया जाता है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान के प्रयासों से 200 महिलाओं को वृद्धावस्था, 15 महिलाओं को विधवा और पांच लोगों को विकलांग पेंशन का लाभ मिल रहा है।

    ग्राम प्रधान ने बताया कि, उनके द्वारा सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।

    बैठक में रोजगार सेवक अजय गुप्ता, पंचायत सहायक इकरार मोहम्मद, सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीणों रामप्रताप मौर्य, मैंकू लाल लोधी, खुशीराम लोधी, सुरेश कुमार अवस्थी, मोनू मिश्रा समेत बड़ी तादाद में ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ