डीएम के निर्देशन पर एसडीएम व सीओ लालगंज ने खनन विभाग के साथ मिलकर किया 366820 रुपए का चालान

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: ज़िलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी लालगंज और क्षेत्राधिकारी लालगंज ने खनन विभाग के साथ मिलकर लालगंज तहसील में मानक विहीन ओवरलोडिंग वाहनों का चालान किया। देर रात की गई इस कार्रवाई में सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया, जिसमें से एक को सीज किया गया। 

      इस दौरान कुल 366820 रु0 का चालान किया गया। जिसमें से 110300 रु0 जमा कर लिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ