सार........
⭕ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत आज रविवार को भाजपा नेता प्रभात साहू ने पोखरनी गांव में भाजपा का सदस्य बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विस्तार.........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत महराजगंज के रहने वाले चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने आज रविवार को क्षेत्र के पोखरनी गांव में भाटपार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी का सदस्य बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
आपको बता दें कि, पोखरनी गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा बूथ अध्यक्ष हनुमान श्रीवास्तव, वीरेंद्र साहू ने वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की अगुवाई में नए सदस्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रभात साहू ने बताया कि, भाजपा हाईकमान ने नए सदस्य बनाने के लिए उन्हे जो लक्ष्य दिया है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, सदस्यता अभियान के तहत वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महराजगंज कस्बे के अलावां गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर उन्हे भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने बताया कि, मोबाइल के माध्यम से नए सदस्य बनाए जा रहे है। प्रभात साहू ने दावा किया कि, सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में भारी रुचि है, और लोग उत्साह के साथ हजारों की संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
श्री साहू ने बताया कि, सदस्यता अभियान के दौरान वह खुद और भाजपा कार्यकर्ता लोगों को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान व देश के विकास के लिए शुरू किए गए विकास कार्यो से भी अवगत करवा रहे है।
इस मौके पर शिवसागर शुक्ल, पवन पांडेय, धर्मेंद्र वर्मा सभासद, राजू शर्मा, आलोक साहू, प्रदीप मौर्या, राम सुख मौर्य, राजेंद्र मौर्य, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ