दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चौकी थुलवासा से आगे दो बाईकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, एक बाइक पर सवार महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-खानन उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

     आपको बता दें कि, उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गदागंज के गोविंदपुर माधौ गांव की रहने वाली प्राची 25 अपने पति सुशील कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी गई हुई थी और वह घर वापस लौट रही थी। तभी थुलवांसा पुलिस चौकी से आगे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे प्राची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

     मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, घटना संज्ञान में आई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिली तो बाइक चालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ