न्यामत हैं बेटियाँ-कमल बाजपेई

------------------------------

⭕ बेटे हैं अगर मान तो सम्मान बेटियाँ,

⭕ हलचल है अगर लाल तो सुखशान्ति बेटियाँ,

⭕ है शब्द अगर पुत्र तो है अर्थ बेटियाँ,

⭕ शक्ति है अगर पुत्र तो समर्थ बेटियाँ। 

⭕ दीपक है अगर पुत्र तो बाती हैं बेटियाँ,

⭕ बेटे हैं अगर राग तो संगीत बेटियाँ। 

⭕ है सूर्य अगर पुत्र तो किरणें हैं बेटियाँ,

⭕ है पुत्र यदि प्रसादतो न्यामतहैं बेटियाँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ