रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गंदी-गंदी गालियां देना व जान से मारने की धमकी के साथ-साथ नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर कहीं भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है, लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, कक्केपुर बेलवा गांव का रहने वाला विपक्षी संदीप कुमार पुत्र संतोष कुमार ने पहले तो बेवजह वादिनी के साथ गाली-गलौज किया, जब उसने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई, इतने से भी आरोपी को तसल्ली नहीं हुई तो उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर कहीं भाग ले गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है, लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है। महिला द्वारा तहरीर दी गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, टीम गठित कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ