सलेमपुर/देवरिया: क्षेत्र के मंगराइच स्थित जयराम ब्रम्ह स्थान पर राधाष्टमी के दिन पौधरोपण व भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद छका।
आपको बता दें कि, राधा अष्टमी के मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि, राधाकृष्ण जी का प्रेम अलौकिक शक्ति देने वाला निश्छल प्रेम था। आज के ही दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधारानी का जन्म हुआ था। श्री कृष्ण व राधा रानी ने प्रकृति रक्षा करने का संदेश मानव को दिया है।आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है कि, हम सभी लोग अपने पूर्वजों की याद व शुभ मुहूर्त में पौधरोपण कर भगवान के संदेश को ग्रहण करें व प्रकृति की रक्षा करें।
श्री आचार्य जी महाराज ने कहा कि, हम किसी न किसी रूप में प्रकृति की ही पूजा करते हैं, धर्म या माध्यम जो भी हो।आने वाली पीढ़ियों के लिए अगर हम सचेत नही रहे तो प्रकृति रूपी ईश्वर विभिन्न रूपों में सर्वनाश करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
कार्यक्रम के दौरान अंकित मिश्र, जबारत अली, विकास यादव, दिनेश, संध्या देवी, मनीषा कुमारी, अक्षय यादव, अमर राजभर, आचार्य विवेक कुमार, सत्यम पांडेय, मोहन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ