रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को महराजगंज तहसील स्थित सभागार में महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री समेत कार्यकारिणी के सदस्यों को नवागंतुक उप जिलाधिकारी महराजगंज रश्मि लता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आपको बता दें कि, नवागंतुक उप जिलाधिकारी रश्मि लता ने अपने संबोधन में कहा कि, अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है और दूर दराज से आने वाले वादकारियों को उचित न्याय दिलाने का काम करता है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं को आस्वस्थ किया और कहा कि, बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। आपस में सामंजस्य बनाकर दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को न्याय दिलाने का काम करें।
आपको बता दें कि, नवागंतुक उप जिलाधिकारी महराजगंज एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रश्मि लता ने कहा कि, अधिवक्ताओं को गरीबों एवं समाज के वंचितों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय दिलाने में तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामना दी।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव ने कहा कि, अधिवक्ताओं को बार और बेंच में सामंजस्य बनाए रखते हुए वादों के शीघ्र एवं न्यायोचित निपटारे में मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद नायब तहसीलदार ने भी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और वादकारियों को न्याय दिलाने की बात कही।
महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी काले कोट की गरिमा को बनाए रखते हुए सबको न्याय सुलभ कराने का आह्वान किया।
पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी ने कहा कि, अधिवक्ता केवल विधि व्यवसाय से ही नहीं अपितु समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार रहे।
पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव ने नवगठित कार्यकारिणी से निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए समर्पित रहने की बात कही। समारोह को नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवी प्रसाद, महामंत्री अशोक कुमार यादव ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर देवी प्रसाद अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव महामंत्री, विजय शंकर अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष तिवारी उपाध्यक्ष, अमित कुमार शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव शंकर कोषाध्यक्ष, अंकुर सिंह वरिष्ठ सह मंत्री, सत्य प्रकाश मिश्रा वरिष्ठ सह मंत्री, सियाराम कनिष्ठ सदस्य, शिवकांत कनिष्ठ सदस्य, मुकेश श्रीवास्तव कनिष्ठ सदस्य, ज्ञानेंद्र कुमार अवस्थी कनिष्ठ सदस्य, अमित कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, अर्जुन, विंदेश कुमार यादव, विनोद सिंह, अवधेश लोधी, राजेश यादव, शिवकांत, सियाराम सहित अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रोदय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मणिकांत दीक्षित, सर्वेश अवस्थी, सुनील कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, केदार यादव, अर्जुन पासी सहित अधिवक्ता समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व महामंत्री पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।










0 टिप्पणियाँ