रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की दो अलग-अलग शाखाओं द्वारा तीन बड़े बकायेदारों पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गई टीम ने पहुंचकर कुर्की की कर्यवाही करी।
आपको बता दें कि, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के डी0आर0एम0 हरिप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज शुक्रवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा हलोर एवं शाखा नेर्थुवा के दो बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्यवाही की गई है, जिसमें हलोर शाखा के बकाएदार अमर बहादुर सिंह पुत्र हर्ष बहादुर सिंह निवासी सिरसोई मजरे जमुरावां नौ लाख रुपए के बकाएदार थे, जिसका भुगतान उनके द्वारा नहीं किया जा रहा था। उनकी कुल भूमि 1.4198 हेक्टेयर कुर्क कर ली गई है, तथा शाखा नेर्थुवा के बकाएदार दुर्योधन सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी पूरे सुब्बा मजरे राजा पुर सीवन सात लाख तीस हजार रुपए के बकाएदार थे जिनकी भी जमीन कुर्क कर ली गई है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार अमृत लाल, संग्रह अमीन रामरूप, लेखपाल राजीव मिश्रा, शाखा प्रबंधक हलोर पंकज कुमार गौतम, शाखा प्रबंधक नेरथुवा योगेश नेवडे, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वसूली विभाग से नितिन शुक्ला सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ