ग्राम चौपाल में पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योना में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंड के अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की समास्याएं सुनीं गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया।

      आपको बता दें कि, ग्राम चौपाल ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार और ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू की मौजूदगी में ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान शिव दयाल मजरे ज्योना के बहादुर पासी ने गांव में युवाओं के लिए एक स्टेडियम बनवाने की मांग करी, इस पर बीडीओ ने प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही।

      वहीं पूरे गुमान के ग्रामीणों ने खड़ंजा लगवाने की मांग करी, जिस पर प्रधान और बीडीओ ने जल्द समास्या के निराकरण की बात कही।

     इस दौरान पंचायत सहायक हिमांशु पाल, राजू समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ