सार.......
⭕ केक काटने की परंपरा को नकारा, हिंदू संस्कारों के अनुसार दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया हनुमान जी महाराज और शनि महाराज के दर्शन।
विस्तार......
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र पंचायत के लोकप्रिय पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपना जन्मदिन रायबरेली शहर के जहानाबाद स्थित सुविख्यात दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हनुमान जी महाराज और शनि महाराज के दर्शन कर सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। आज पूरा दिन पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर फोन, सोशल मीडिया, फेसबुक के माध्यम से उन्हें बधाई दी।
आपको बता दें कि, हर बार की तरह पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने केक काटने की परंपरा को नकारते हुए हिंदू संस्कारों के अनुसार मंदिर में पूजन-अर्चन कर तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पूर्व प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन पर जगह-जगह समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया तथा फेसबुक पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिली। ब्लॉक मुख्यालय पर श्री सिंह के जन्मदिन को लेकर दिनभर समर्थकों में चर्चा बनी रही।
पूर्व प्रमुख ने श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना किया कि, प्रभु! उनका जीवन हमेशा प्रकाशमय बनाए रखे, उनके मन में सदैव परोपकार की भावना जागृत होती रहे। हे प्रभु! उनके अंदर जरूरतमंदो की मदद करने का साहस बना रहें।
0 टिप्पणियाँ