रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के विद्यार्थी "सर्वज्ञ" ने जुलॉजी विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक हासिल कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया था, इस सफलता पर लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आज सोमवार को उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज क्षेत्र के राघवपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र और नीलम तिवारी के पुत्र "सर्वज्ञ" की सफलता पर लखनऊ विश्वविद्यालय में राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी द्वारा सतीश चंद्र-विनोद चंद्र मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह पदक उन्हें बीएससी के फाइनल ईयर में अपने मुख्य विषय जूलॉजी में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक 86.71% अंक अर्जित करने पर मिला है। जिसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने "सर्वज्ञ" को सतीश चंद्र-विनोद चंद्र-मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है।
छात्र सर्वज्ञ का कहना है कि, उनकी प्राथमिक एजुकेशन न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल महराजगंज सलेथू से हुई है। इसके बाद उन्होंने न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन महराजगंज में बीएससी जूलॉजी विषय से पढ़ाई की और आज उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। "सर्वज्ञ" अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने माता-पिता के साथ-साथ जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अरुण चौधरी को देते हैं, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन ने उन्हें यह सफलता दिलाई है, हालांकि बाकी शिक्षकों को भी उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिया है।
सतीश चंद्र-विनोद चंद्र-मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मान प्राप्त करने के बाद छात्र "सर्वज्ञ" को उनके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार, एनएसपीएस सलेथू के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, डीएलएड प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अरुण चौधरी, कोमल वर्मा, आशीष जायसवाल, डॉक्टर इंदु चौधरी, डॉक्टर गुलाम सब्बनी सहित अन्य शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

0 टिप्पणियाँ