रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उपजिलाधिकारी लालगंज ने बताया है कि, विकासखंड लालगंज, सरेनी एवं खीरों के तालाबों के दस वर्षीय पट्टे आवंटन/नीलामी हेतु 10,11,12 सितम्बर 2024 को तहसील लालगंज सभागार कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया है कि, इस शिविर में इच्छुक व्यक्ति नीलामी हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवंटन की समस्त कार्यवाही उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 की धारा-61 व उ०प्र० राजस्व संहिता नियमावली-2006 के नियम 57 व 58 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार की जायेगी।
आपको बता दें कि, उपजिलाधिकारी लालगंज ने बताया कि, शिविर में प्रार्थना पत्र के साथ आरक्षित श्रेणी के प्रार्थी को जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी वर्गों के प्रार्थी को निवास प्रमाण-पत्र व आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। एक ही तालाब के लिए एक ही श्रेणी के एक से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त होने की दशा में नीलामी की कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्रफल 0.200हे0 से क्षे0 2.000हे0 तक के तालाबों की लगान न्यूनतम 2500/- रु० व अधिकतम रु0 5000/-रु० प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर होगी। क्षे० 2.000 हे० से ऊपर के तालाबों की नीलामी मत्स्य जीवी सहकारी समिति को रु० 10,000/- प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष होगी। नीलामी की बोली बोलने के इच्छुक व्यक्ति को जमानत के रूप में निर्धारित लगान की धनराशि बोली बोलने से पूर्व तत्काल जमा करना होगा तथा नीलामी सम्पन्न होने के पश्चात् नीलामी ग्रहिता को सर्वोच्च बोली की धनराशि तत्काल जमा करनी होगी तथा एक वर्ष का लगान तत्काल जमा करना होगा। शेष वर्षों की धनराशि लगान के रूप में प्रतिवर्ष 30 जून के पहले जमा करनी होगी। नीलामी स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार एवं अन्तिम निर्णय उपजिलाधिकारी लालगंज में निहित है।
उप जिलाधिकारी लालगंज ने बताया कि, विकास खण्ड लालगंज की ग्राम गहिरी, महाखेड़ा, दतौली, गौरारुपई पीर अलीपुर, हरीपुर, कुम्हड़ौरा, आलमपुर, सेमरपहा, दतौली लालगंज ग्राम के ताबालों के दस वर्षीय पट्टे आवंटन/नीलामी 10 सितम्बर को तहसील लालगंज के सभागार में आयोजित की गई है।
इसी प्रकार विकास खण्ड सरेनी के ग्राम लखनगांव, हैबतपुरखुर्द, पलटीखेड़ा, इब्राहिमपुर, मुरारमऊ, छमनीखेड़ा, गाडूमऊ, पूरनपुर मु., निसगर मु., निसगर मु., चहोतर, झूलपुर, मदनापुर, लछईखेड़ा, सैरापुर, रासीगांव, तेजगांव, सैदापुर, छिवलहा, हमीरगांव, पहुरी, हैबतपुरकला, रायपुर ग्राम के तालाबों के दस वर्षीय पट्टे आवंटन/नीलामी 11 सितम्बर को तहसील लालगंज के सभागार में आयोजित की गई है।
विकासखंड खीरों के ग्राम गौनहा, लोदीपुर, डोडेपुर, मानपुर, कुरसंडी, दुकनहा, बेहटा सातनपुर, चकगजराज, सकतपुर, तरवा बरवा, डूमटहर, सादुल्लापुर, खजुहा एवं मोहनपुर ग्राम के तालाबों के दस वर्षीय पट्टे आवंटन/नीलामी 12 सितम्बर को तहसील लालगंज के सभागार में आयोजित की गई है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ