मुफ्त चिकित्सा शिविर: प्रभात साहू ने शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थिति से बचाव के बताए टिप्स

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: शनिवार को महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय के रायबरेली रोड पर स्थित पल्स हॉस्पिटल में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व महराजगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया। शिविर में सैंकड़ों लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं इलाज का लाभ उठाया। क्लीनिक संचालक डॉ0 साजिद अली (Surgeon, physician) ने बताया कि, मानव सेवा एवं समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्हें जब भी मौका मिलता है, इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं। जिससे अबतक सैकड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

      आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित पल्स हॉस्पिटल में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आए हुए मरीजों से बातचीत की और डॉक्टर के परामर्श से अपने हाथों से उन्हें दवाइयां भी वितरित करी। शिविर में आए लोगों को बीमारी एवं आपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स भी बताए। उन्होंने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।

      इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोग स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टर साजिद अली और उनकी पूरी टीम को को धन्यवाद दिया।

     शिविर में 120 मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड, यूरीन टेस्ट एवं अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ दिया गया। मुफ्त में दवाइयां भी दी गई। 

       डाक्टर साजिद अली जर्नल फिजिशियन ने बताया कि, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ मोहम्मद जमाल मुस्तफा जनरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल रोग विशेषज्ञ वंदना शर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सलाह के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ