विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: श्री अयोध्या धाम हनुमानगढी के महंथ राजू दास रुद्रपुर के करौता कुटी शिव मंदिर पहुंचकर कुटी के दिवंगत महंथ बाबा रामदास महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भवभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर उन्होंने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत हैं हाथो मे माला जरूरी हैं दूसरे हाथो मे भाला भी जरूरी हैं। पूर्व राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जय प्रकाश निषाद के निवेदन पर रुद्रपुर आए महंत राजू दास महाराज रुद्रपुर स्थित पौराणिक श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर भी गये जहाँ उन्होंने भगवान शिव का पूजन कर इस पौराणिक मंदिर के बारे मे जानकारी ली और ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया।
आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा महंत राजू दास का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह राम नामी पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन पांडेय भाजपा नेता राजीव गुप्ता, अनिरुद्ध चौधरी, कर्मवीर सिंह सोलंकी, तेज प्रताप गुप्ता,कृष्णा ठाकुर,दिवाकर निषाद आदि लोगो ने भी महंथ राजू दास का माल्यार्पण का स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ