विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: शनिवार को रुद्रपुर तहसील कार्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गये। कैम्प मे प्रणाम पत्र के लिए आई एक दिव्यांग महिला को परिजन दोनों हाथो से पकड़ कर सीढ़ियों से उतारते नजर आये, बताया जाता हैं की कैम्प मे व्हील चेयर उपलब्ध नही था।
आपको बता दें कि, गौरी बाजार विकास खंड के ग्राम सभा समदा निवासनी चाँदमती पत्नी लल्लन दोपहर मे तहसील कार्यालय पर पेंशन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समाज कल्याण के कैम्प मे आई थी, महिला दोनों पैरो से चल नही पा रही थी महिला को दो दो लोग बाहो से उठाकर सीढ़ियों से उतारकर रिक्शा मे बैठाकर घर ले जा रहे थे, दिव्यांग जनो के कैम्प मे व्हील चेयर का न होना विभाग की कमियों को उजागर करता हैं।
ऐसे कैम्प मे आने वाले दिव्यांग जनो के लिए व्हील चेयर की लोगो नें मांग की हैं।

0 टिप्पणियाँ