बृजमनगंज में रविवार को एकल अभियान आनंद नगर अंचल के बृजमनगंज संच द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें शारीरिक विकास से संबंधित कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 200, 400 मीटर दौड़ के अलावा कुश्ती कराई गई।
आपको बता दें कि, मुख्यातिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा-खेलकूद का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि सामाजिक विकास में भी खेल काफी सहायक हैं। खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है।
इस मौके पर अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम, सोनू जायसवाल, खेल प्रशिक्षण प्रमुख शिवम जायसवाल, करुणेश उपाध्याय, पूनमलता, पिंटू, लड्डू यादव सहित आचार्य परिवार उपस्थित रहा।



0 टिप्पणियाँ