विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में पोषण संबंधी दी गई जानकारी


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन व अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ग्राम न्यायालय सलोन के पीठासीन अधिकारी अंकित सिन्हा की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सर्वोदय पीजी कालेज में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। 

     आपको बता दें कि, विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में तहसीलदार सलोन प्रज्ञा द्विवेदी के द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविर में पोषण सम्बन्धी विषय पर जानकारी प्रदान की गयी।  कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रंजना यादव ने पोषण विषय पर उपस्थित छात्राओं को पोषण से सम्बन्धित विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। विधिक जागरुकता कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार सलोन अंकुर यादव के द्वारा भी पोषण सप्ताह विषय पर जानकारी प्रदान की गयी।  

      उक्त विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 शांति भूषण सिंह, डा0 आरती यादव, डा0 उर्मिला गौर, प्रिंयका व डा0 उर्मिला गौर उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ