रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के मेरठ सहारनपुर क्षेत्र के शिक्षक विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीचंद शर्मा ने दूरभाष पर हुई वार्ता में सूचित किया है कि, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक दिलीप द्विवेदी को पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक अवध प्रांत का उत्तरदायित्व दिया जाता है।
आपको बता दें कि, दिलीप द्विवेदी को क्षेत्रीय सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अवध प्रांत बनाए जाने पर शिक्षक प्रकोष्ठ के ऋषि राज त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, अभिनव अवस्थी, श्रवण कुमार अवस्थी, डॉक्टर कमलाकांत, सुनील द्विवेदी, चंद्र प्रकाश पांडेय, मनीष मिश्रा, मनोज अवस्थी, प्रेम शंकर मिश्र, गीता पांडे, डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र मिश्र, अतुल शुक्ला आदि पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं द्विवेदी को बधाइयां दी और प्रदेश सयोजक का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ