रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम छात्रों ने विद्यालय के मैनेजर राजकुमार शर्मा को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। उसके बाद प्रबंधक ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षाओं एवं बच्चों के साथ मिलकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया, तत्पश्चात केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने कहा कि, गुरु शिष्य के रिश्ते प्राचीनकाल से चलते आ रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया।
प्रधानाचार्य संध्या विश्वकर्मा ने बताया कि, छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने, आगे चल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र-छात्राओं ने गुरु शिष्य की परंपरा को निभाने का संकल्प लिया, साथ ही छात्रों ने प्रण किया कि, वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे।
शिक्षक सोनू पांडेय ने बच्चों को बताया कि, वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग-अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
इस मौके पर छात्रों ने खोरठा गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। वहीं छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर पुष्पा वर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, आराधना, अर्पिता, पूजा सोनी, विपिन कुमार, शिवकुमार, गुड्डन देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ