रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों के सभासदों एवं नगर पंचायत कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अधिशाषी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने कहा कि, दो अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जाएगा।
आपको बता दें कि, बुधवार को नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्षा सरला साहू ने कहा कि, नगर पंचायत के सम्मानित सभासद एवं कर्मचारीगण लोगों को स्वचछता को लेकर जागरुक करें। गंदगी से विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं।
चेयरमैन पति व प्रतिनिधि प्रभात साहू कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मागांधी ने जो आजादी के बाद भारत का सपना देखा, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नही थी, जबकि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी। राष्ट्रपिता ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि, गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें।
धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैश्य, कमलेश, अलीम, मुश्ताक, रामकुमार यादव, नूरुल हसन, राजकुमार, उषा देवी, जमुना प्रसाद आदि सभासदों एवं रामचंद्र त्यागी वरिष्ठ लिपिक, जमुना प्रसाद, गौस मोहम्मद, राम भरत यादव समेत समस्त कर्मचारियों ने एक कदम स्वच्छता की ओर शपथ ली।

0 टिप्पणियाँ