आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी धुएं से निजात, अब गैस चूल्हे पर बनेगा पोषाहार, 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों को नगर पंचायत महाराजगंज जिले वितरित किए चूल्हे व गैस सिलेंडर

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को गर्म पोषाहार खिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को अब चूल्हा नहीं फूंकना पड़ेगा। पोषाहार अब गैस चूल्हे पर तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत महराजगंज द्वारा आज मंगलवार को टाउन एरिया महराजगंज के अंतर्गत आने वाले 6 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्तिओं को गैस कनेक्शन व दो बर्नर का गैस चूल्हा दिया गया।

     आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक में नगरीय क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिदिन नाश्ता व गर्म पूरक आहार उपलब्ध कराया जाता है। इसे पकाने के लिए सेविकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत नगर पंचायत महराजगंज की अध्यक्षा सरला साहू और उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने राहत देने के लिए 6 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी गैस कनेक्शन और दो बर्नल का चूल्हा प्रदान किया है।

     अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बताया कि, गैस कनेक्शन के रूप में 14.2 किग्रा सिलेंडर, रेग्युलेटर, पाइप, उपभोक्ता पासबुक दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ