रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स के अंतर्गत संचारी एवं दस्तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संचारी अभियान की बीटीएफ एवं ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी व सफाई कर्मियों की मौजूदगी रही। बैठक में कहा गया कि, संचारी रोग नियंत्रण को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।
आपको बता दें कि, संचारी एवं दस्तक कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों/अधिकारियों/कर्मचारी को अभियान से जुड़ी जानकारी दी। वर्षा सिंह ने कहा कि, अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज एवं नगरीय विकास विभाग शामिल है। दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम के द्वारा मलेरिया, बुखार, जुकाम के मरीजों की जांच की जाएगी। यह अभियान गांव-गांव में डोर टू डोर चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रार्थना के समय स्कूलों में बच्चों को संचारी रोग से बचाव के लिए जागरुक करने के साथ साफ सफाई के बारे में जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, गांव में गलियों में सफाई कराने के साथ फागिंग का छिड़काव कराया जाएगा।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉक्टर पी के श्रीवास्तव समेत ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ