रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: जेसी सप्ताह 2024 के अंतर्गत जनपद मुख्यालय में आरेखण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज के कक्षा 6 की छात्रा भावना ने उपवरिष्ठ समूह की आरेखण प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा भावना की उपलब्धि पर जेसीआई रायबरेली में प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहित किया।
आपको बता दें कि, छात्रा भावना ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कला अध्यापिका, कक्षा अध्यापिका एवं विद्यालय की कुशल नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन को दिया। विद्यालय प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डाॅ अनुश्री सिंह ने छात्रा की हौसला अफजाई करके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ