विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे 'सेवा पखवाड़ा' एवं आयुष्मान भारत योजना के छः वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कार्यक्रम जिले के रामपुर कारखाना में चला स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया कुशीनगर के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने किया।
आपको बता दें कि, डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मेडिकल कॉलेज, एम्स की स्थापना कर जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया वहीं आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों के 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराकर नई जिंदगी देने का कार्य किया हैं। पिछली सरकारों में अस्पतालों में मलहम पट्टी और दवाओं का अभाव था।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया नें कहा कि, मोदी और योगी की सरकार में हर गरीब स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला हैं। आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

0 टिप्पणियाँ