बीडीओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अमावां खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान इंटरलॉकिंग का काम संतोषजनक न होने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई और पुन: काम करने के लिए आदेशित किया। 

     आपको बता दें कि, खंड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह विकासखंड क्षेत्र के बीबीपुर में चरागाह, मेड़बन्दी, आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों को देखा तथा उपस्थित कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोधवामऊ ग्राम पंचायत में पहुंचकर आंगनवाड़ी व सिंचाई नाली के हो रहे कार्यों की समीक्षा की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

    इसी क्रम में उन्होंने हिलगी ग्राम पंचायत में तालाब को देखा व इंटरलॉकिंग की एजिंग का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्य को सही करने के लिए आदेशित किया व रोजगार दिवस मनाते हुए उनके जॉब कार्ड का अद्यतन व मनरेगा स्थलों पर पीने का पानी व मेडिकल किट रखे जाने के लिए निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ