भाजपा नेता प्रभात साहू ने ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ को दिखाई हरी झंडी


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन बबुरिहा मैदान में किया गया। जिसमें सभी न्याय पंचायतों के प्राथमिक व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि, खेल से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। सीमित संसाधनो में जिस प्रकार बेसिक शिक्षकों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, वह बधाई के पात्र हैं। 

      खेलों को संपन्न कराने में सभी खेल अनुदेशकों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी विजेता खिलाड़ियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने पुरस्कृत किया। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में हलोर न्याय पंचायत के छात्र-छात्राएं ओवरआल चैंपियन रही। वहीं कोटवामदनिया न्याय पंचायत के छात्र-छात्राएं उपविजेता रही। 

     इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर सिंह, प्रदीप चौरसिया, सुरेंद्र शर्मा, दिलीप अवस्थी, दयाशंकर अवस्थी, शालिनी पाण्डेय, निवेश, संतोष गुप्ता सहित सभी खेल अनुदेशकों व नोडल शिक्षकों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ