बीडीओ वर्षा सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई नियमित टीकाकरण समीक्षा बैठक

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार महराजगंज में बीडीओ वर्षा सिंह की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण तथा इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक करने साथ-साथ सहयोग प्रदान करके टीकाकरण करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया।

    आपको बता दें कि, बीडीओ वर्षा सिंह ने बताया कि, 95 फ़ीसदी से कम अच्छादन वाले क्षेत्रों में खसरा, रूबेला होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि, प्राप्त दिशा निर्देशों के मुताबिक सबसे पहले ऐसे क्षेत्रों में सर्वे कर 5 साल तक के छोटे बच्चों की पहचान की जा रही है। उन्हें टीका लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, साथ ही बुखार के साथ लाल चकता वाले मरीजों की खोजबीन भी की जा रही है।

    स्वास्थ्य विभाग से आए कर्मचारी  ने बताया कि, नियमित टीकाकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के इंदौर ग्राम सभा में 6 परिवारों में तीन परिवारों का टीकाकरण किया गया है तथा तीन और परिवारों में बुखार संक्रमण की वजह से टीकाकरण अभी नहीं हो पाया है। इसी प्रकार जंगली डेरा गांव में भी छूटे 6 परिवारों में से तीन परिवारों का टीकाकरण किया जा चुका है, यहां भी तीन परिवारों में संक्रमण बुखार की वजह से अभी टीकाकरण नहीं हो पाया है। 

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, होम मॉनिटरिंग, यूनिसेफ, डीएमसी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर & एरो आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ