रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: शहर के बेलीगंज स्थित एक होटल में वैस्य समाज के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृहद कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात मुख्य अतिथि पिछड़ा आयोग सदस्य रमाशंकर साहू एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने दोनों महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला।
आपको बता दें कि, आयोजक मंडल वैस्य समाज द्वारा बताया गया कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर वैश्य स्वाभिमान कार्यक्रम रायबरेली शहर के बेलीगंज स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा आयोग सदस्य रमाशंकर साहू, विशिष्ट तिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू समेत जिले में वैस्य समाज से जुड़े कई सम्भ्रांत लोग शामिल हुए। जिनका साहू समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह भेटकर भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम के तहत वैस्य-साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि से रूबरू होकर वैश्य समाज के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की है कि, रायबरेली जिले में वैश्य समाज का कम से कम एक विधायक होना चाहिए।
मुख्य अतिथि पिछड़ा आयोग सदस्य रमाशंकर साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर देश में आपसी प्रेम सौहार्द कायम रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी को उनके देश सेवा के लिए कौन भुला सकता है। हम सभी को इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों के जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, वैसे साहू समाज द्वारा जनपद के कोने-कोने में आज 2 अक्टूबर के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई जा रही है, और कुछ जगहों पर वैस्य, साहू समाज के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकल गई है। प्रभात साहू ने कहा कि, अहिंसा के संबंध में किसी भी प्राणी को तन, मन, कर्म, वचन और वाणी से कोई नुकसान न पहुंचना। मन में किसी का अहित न सोचना, किसी को कटुवाणी आदि के द्वारा भी नुकसान ना देना तथा कर्म से भी किसी भी अवस्था में किसी भी प्राणी की हिंसा न करना यही है अहिंसा है। उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में इन महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सभी को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर संदीप जैन, पीएल गुप्ता, डॉक्टर तुलिका, राजकुमार गुप्ता, पंकज मुरारिका, सुरेश गुप्ता, विजय रस्तोगी, अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष संतोष साहू, वीरेंद्र साहू, हरिशंकर साहू, रमेश साहू, दिलीप गुप्ता शिक्षक, हितेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ