रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नवरात्र के पावन दिन शुरू होते ही पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। गुरुवार को महराजगंज क्षेत्र के पूरे चोप सिंह मजरे सिकंदरपुर गांव में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इसके बाद नव दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में साध्वी शिवांगी गोस्वामी के द्वारा मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य यजमान जन्मेजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को नवरात्र की बधाई दी।
आपको बता दें कि, कलश यात्रा के दौरान साध्वी शिवांगी गोस्वामी ने कहा कि, नव दुर्गा पूजा में कलश यात्रा व कथा का रसपान करने पर मां भगवती द्वारा पुण्य की प्राप्ति होती है, जोकि अपने आप में अतुलनीय व अद्भुत है।
आपको बता दें कि, पूजा के दौरान कलश स्थापना के पश्चात देवी महाभागवत की संध्या कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हुआ है। अयोध्या की कथा वाचिका साध्वी शिवांगी गोस्वामी राम कथा पर प्रवचन देंगी।
भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने बताया कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे चोप सिंह का पुरवा मजरे सिकंदरपुर गांव में नव दुर्गा पूजा के अवसर पर अयोध्या से आई साध्वी शिवांगी गोस्वामी व उनकी टीम के नेतृत्व में पुरे चोप सिंह से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी तादाद में गांव के नर-नारी सम्मिलित हुए।
उन्होंने बताया कि, अयोध्या धाम से आई साध्वी शिवांगी गोस्वामी के सु-मधुर स्वर से प्रतिदिन शायं 7:00 बजे से 11:00 बजे रात्रि तक कथा का कार्यक्रम चलेगा, जिसमें भक्तगण आकर कथा का रसपान करेंगे।
कलश यात्रा एवं कथा श्रवण की मुख्य यजमान स्वयं सपत्निक पांडाल में उपस्थित श्री राम रस प्रेमियों के साथ कथा का श्रवण करेंगे।
इस मौके पर देव प्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, रवि सिंह, डब्बू सिंह प्रधान, रनजीत सिंह, अजीत सिंह, राम तीरथ प्रजापति एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ