रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय व्यापार मंडल नगर इकाई महराजगंज के पदाधिकारीयों ने नवागंतुक कोतवाल जगदीश यादव से मुलाकात की तथा उन्हें राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत कया और कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की। कोतवाल ने सभी व्यापारियों को आस्वस्थ करते हुए कहा कि, सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं।
आपको बता दें कि, कोतवाल ने कहा कि, कोतवाली पुलिस हमेशा व्यापारियों समेत क्षेत्र की जनता की सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर रहती है। कहीं पर भी कोई अराजक तत्व दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।
इस मौके पर संरक्षक मातादीन पासी, मुकेश मोदनवाल, मोहित सोनी, नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, अंजनी वैश्य, आदर्श वैश्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ