अज्ञात चोरों द्वारा भूसे में रखे एक बोरी सरसों और तीन बोरी गेहूं चुराकर हाथ किया साफ

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर के बरामदे में रखे भूसे के अंदर बोरियों में रखा आनाज चोरी कर हाथ साफ कर दिया। जब सुबह हुई तो घर मालिक ने देखा, उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं दी गई है। 

     आपको बता दें कि, बीते गुरुवार की रात महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव के रहने वाले श्यामलाल पुत्र महावीर पासी के घर के बरामदे में रखा भूसा में बोरियों में पैक सरसों और गेहूं रखा गया था। देर रात जब खाना पीना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए तो अज्ञात चोर भुसैला में प्रवेश कर उसमें रखा तीन बोरी गेहूं और एक बोरी सरसों उठाकर साइकिल से चलते बने। गृह स्वामी जब सुबह उठा तो उसने देखा बरामदे और दरवाजे पर गेहूं बिखरा पड़ा था, तो उसके होश उड़ गए। जब उसने भुसैला में देखा तो वहां से तीन बोरी गेहूं और एक बोरी सरसों गायब थी।


    बकौल श्यामलाल पासी ने बताया कि, घर के दरवाजे गेहूं बिखरे पड़े थे और साइकिल के पहियों के निशान बने हुए थे, जैसे सही है कयास लगाया जा रहा है कि, अज्ञात चोरों द्वारा साइकिल से लादकर अनाज की बोरिया ले जाई गई है।

    खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना गृह स्वामी द्वारा पुलिस को नहीं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ