रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पराली जलाने की घटनाओ की रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में बैठक की।
आपको बता दें कि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, इस समय धान की कटाई का मुख्य समय है। इसी समय पराली जलाने की घटनाएं होती है। अतः इस पर कड़ी नजर रखी जाए। कही पर भी इस प्रकार की घटना होने पर नियमानुसार तुरंत कार्यवाही करते हुए इस पर रोक लगाई जाए। जिन तहसीलों में अगर पराली जलाने की घटनाएं प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली के समय भी अधिकतर स्थानों पर कचरे जलाए जाते हैं, जिनसे प्रदूषण होता है, अतः उनका उचित प्रबंध किया जाए और कहीं पर भी कचरा ना जलाए जाएं, इससे भी पर्यावरण को नुकसान होता है।
बैठक में उप निदेशक कृषि विनोद कुमार शर्मा एवं सभी खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ