नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की राह पर टाउन एरिया महराजगंज करवा रहा फागिंग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बदलते मौसम के कारण कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नतीजतन नगर वासियों को बुखार व अन्य बीमारियों से बचने की दिशा में नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे के सभी वार्डों में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। 

     आपको बता दे की, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने बताया कि, फागिंग की शुरूआत कस्बे की मलिन बस्तियों से की गई है। आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर के नाले, नालियों व अन्य ऐसे स्थानों पर छिड़काव कर दिया जाएगा, जहां पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। फोगिंग कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत के बाबू जमुना प्रसाद द्वारा किया जा रहा है।

      इस मुहिम में नगर पंचायत कर्मचारी दिन-रात दवा का छिड़काव कर नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में लगे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ