महर्षि वाल्मिक जयंती: बीडीओ वर्षा सिंह ने प्रस्तुत किया वाल्मीकि का जीवनवृत्त

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक सभागार महाराजगंज में आदिकवि वाल्मीकि जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि जी के पूजन अर्चन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय वाल्मीकि कृत रामायण ग्रन्थ की वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में प्रासंगिकता रहा।

    आपको बता दें कि, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ब्लॉक सभागार में डीसीएनआरएम ऋषि पाल सिंह एवं बीडीओ वर्षा सिंह के द्वारा महर्षि वाल्मीकि को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया, तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बीडीओ वर्षा सिंह ने वाल्मीकि का जीवनवृत्त प्रस्तुत किया एवं वाल्मीकि कृत रामायण से प्राप्त आदर्शो पर समाज को चलने के लिए तथा अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरणा प्रदान की गई। उन्होंने भगवान राम के 16 गुणों पर क्रमशः चर्चा कर अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने जीवन में भी ऐसे गुणों को धारण करने के लिए प्रेरित किया।

      इस मौके पर एपीओ राजीव त्यागी, बीएमएम अवंतिका, रोजगार सेवक सूरज यादव, सुरेश सहित ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ