घायलावस्था में मिले दो युवक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां महराजगंज मार्ग पर दो व्यक्तियों के घायल अवस्था में खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

     आपको बता दें कि, घटना 16 अक्टूबर बुधवार रात 9:30 बजे की है। महराजगंज से बछरावां जाने वाले मार्ग पर जिहवा मोड पर बाइक के साथ दो युवक खाई में घायलावस्था में पड़े हुए थे। रात्रि का समय होने के कारण देर तक लोगों ने घायल पड़े युवकों की जानकारी नहीं हो सकी।

     उधर से गुजर रहे र गैरों को जब जानकारी हुई तो सूचना स्थानीय पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। 

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार (25) पुत्र विशेषर निवासी कोटवा मदनिया एवं दुर्गेश (28) पुत्र रामसेवक निवासी उपरोक्त की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

   दोनों चोटहिल कैसे घायल हुए तथा झाड़ी में पड़े होने की घटना के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है। फिलहाल लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल होकर गहरी खाई में जा गिरे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ