नवरात्रि महोत्सव: जवाबी कीर्तन महासंग्राम में शशि राजकमल और राखी आजाद ने रात भर फिल्मी धुनों पर आध्यात्मिक गीत गाकर बांधा समां, दोनों टीमें बराबर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे में शारदीय नवरात्रि को लेकर अद्भुत उत्साह देखा जा रहा है। नगर पंचायत का हर कोना मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है, और हर ओर माता रानी के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। जय मां जसवंती देवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल सजाया गया हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

     आपको बता दें कि, नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के तहत कस्बे के जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में बुधवार की रात्रि शानदार जवाबी कीर्तन का आयोजन शशि राजकमल रायबरेली और राखी आजाद उरई जालौन के मध्य हुआ। दोनों कलाकारों ने फिल्मी तराना की धुनो पर आध्यात्मिकता से ओतप्रोत गीत गाकर शमा बांध दिया, जिससे पांडाल में मौजूद हजारों कीर्तन प्रेमी सुबह तक डटे रहे और कीर्तन का आनंद उठाया। जय मां जसवंतरी देवी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभात साहू ने आए हुए अतिथियों तथा संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरआरएस के विभाग प्रचारक राहुल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राम लाल अकेला रहे।

      आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक राहुल ने अपने संबोधन में समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी कड़ी में पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि, जय मां जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में कमेटी द्वारा निरंतर 39वीं बार शारदीय नवरात्र महोत्सव के रूप में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ-साथ माता का जगराता, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा हैं। इस मंच से हमेशा क्षेत्र के लोगों को संस्कार और संस्कृति की सीख मिली है।

      जवाबी कीर्तन महा मुकाबला शशि राज कमल‌ रायबरेली और राखी आजाद उरई जालौन के मध्य हुआ। रात भर दोनों कलाकारों के बीच सवाल जवाब का दौर चलता रहा। सुबह निर्णायक मंडल द्वारा दोनों कलाकारों को बराबर घोषित किया गया। इस दौरान दोनों कलाकारों ने एक दूसरे के सवाल के जवाब में फिल्मी धुनों- जानेमन चुपके चुपके, हमें तुमसे प्यार था- आज भी है और कल भी रहेगा और सो रही थी मैं तो खोल के किवाड़ जैसे गीतों पर अध्यात्म से जुड़े मार्मिक प्रसंगों पर गीत गाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे।

       आपको यह भी बता दें कि, 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जवाबी कीर्तन के दूसरे महा मुकाबला में ज्योतिकमल बाराबंकी और कोमल क्रोधी लखनऊ उत्तर प्रदेश के बीच होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंजनी कुमार पांडेय के द्वारा किया गया।

      इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, श्रीकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता सुनील मौर्य, पंकज गुप्ता प्रधान, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सूर्यभान सिंह, आशीष सिंह, जय नारायण वर्मा, सभासद नूरुल हसन, मोहम्मद, धर्मेंद्र वर्मा सहित आयोजक मंडल के त्रिवेणी लाल गुप्ता, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, सुधीर साहू, रामकुमार मुंशी, पीयूष साहू एवं हजारों की संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों व कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ