कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पितकर बाबा साहब को किया याद

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

      आपको बता दें कि, कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायबरेली जनपद की सभी विधानसभाओं में ‘‘संविधान दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बछरावां, हरचन्दपुर, सदर, सरेनी एवं ऊंचाहार सहित शहरी क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान दिवस मनाया गया।

        इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, आज संविधान में निहित मूल्यों और संस्थानों को भाजपा के मनमाने रवैया और तानाशाही के कारण खतरों का सामना करना पड़ रहा है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय संविधान एवं उसमें समाहित लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है।

      शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, संविधान की रक्षा ही कांग्रेस का मूलमंत्र है, मौजूदा समय में संविधान पर हमला किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही संविधान की रक्षा के लिए अपने नेता जननायक राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

        इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रत्याशी विाधनसभा हरचन्दपुर सुरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रत्याशी विाधनसभा ऊंचाहार अतुल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, वी.के.शुक्ला, सुन्दर लाल निर्मल, मेंहदी हसन, केशन लाल लोधी, राहुल बाजपेई, पराग प्रसाद रावत, सईदुल हसन, सी.बी.गौतम, शबिस्ता बृजेश, महेश प्रसाद शर्मा, राम खेलावन पासी, अजीत सिंह, नौशाद हुसैन खतीब, संतोष त्रिवेदी, अजय सिंह, राजकुमार द्विवेदी, मेराजुल हसन फारूकी, संजय श्रीवास्तव, अनुज सिंह, अनुरूद्ध दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह, आलोक विक्रम यादव, आर.के.सिंह, अखिलेश शुक्ला, दिनेश यादव, गिरिजेश श्रीवास्तव, आचार्य वीरेन्द्र चैधरी, दीपेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र पासी, राघवेन्द्र सिंह पंकज, कामता प्रसाद गौड़, विनोद सिंह, गिरीश बहादुर सिंह, शम्भूशरण पाल, ज्योति प्रसाद पासी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दल बहादुर सिंह, गौरव मिश्रा, प्रियंका रावत, अरूण यादव, प्रमोद बाजपेई, मो.अशरफ खान, कामता नाथ सिंह, हाफिज रियाज, अम्बरीश बाजपेई, रतीपाल पासी, अंकुर जायसवाल, आशीष त्रिवेदी, बृजेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, सुनील कुमार, मनोज मिश्रा, अंकुर सिंह चैधरी, सुमित कुमार विमल, शिवा, लवकेश कुमार, राशिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ