रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहरावां नैय्या नाला पुल के पास पिकअप व अपाची मोटरसाइकिल की आमने-सामने भयंकर भिड़ंत हो गई, जिसमें 18 वर्षीय अपाची चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा चोटहिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, किंतु जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने नब्ज टटोलते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि, घटना आज बुधवार को लगभग 2:20 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज चंदापुर रोड पर स्थित पहरांवा गांव के नजदीक नैय्या नाला के पुल के पास पहरेमऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप व महराजगंज की ओर से जा रहे अपाची की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें अपाची चालक आलोक कुमार (18) पुत्र गोविंद निवासी ग्राम पहरावा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से आनन-फानन घायल युवक को गंभीर दशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल को लाया गया था, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंभीर दशा में घायल 18 वर्षीय युवक जैसे ही 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा, डॉक्टरों ने आलोक कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया।



0 टिप्पणियाँ