महराजगंज प्रीमियम लीग सीजन-7 के चौथे दिन खेले गए 2 मैचों में दानेश्वर क्रिकेट क्लब और आरके स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: स्वामी निद्राजीत श्री श्री 1008 स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर चल रहे महराजगंज प्रीमियम लीग सीजन-7 के चौथे दिन भी 2 मैच खेले गए, जिसमें दानेश्वर क्रिकेट क्लब और आरके स्पोर्टिंग क्लब खिलाड़ियों ने परचम लहराया।

     आपको बता दें कि, स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बबुरिहा मैदान पर आज बुधवार को चौथे दिन पहला मैच दानेश्वर क्रिकेट क्लब और मोन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दानेश्वर क्रिकेट क्लब टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में ताबड़तोड़ 161 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर बैटिंग करने उतरी मोन क्रिकेट क्लब टीम के खिलाड़ी मात्र 78 रन ही बना सके। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे दानेश्वर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिरदोस जिन्होंने शानदार 44 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।

      वहीं बुधवार को इसी मैदान पर दूसरा मैच आरके सपोर्टिंग क्लब और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया। जवाहर नवोदय विद्यालय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैटिंग करने मैदान पर उतरे आरके स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ 128 रन बनाए। साथ ही नवोदय टीम के खिलाड़ी पारी के दौरान 7 कैच भी छोड़े, जिसका फायदा आरके स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने उठाया और 128 रन बनाए।

      नवोदय क्रिकेट क्लब टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज धीरेंद्र रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे नवोदय विद्यालय टीम के खिलाड़ी महज 72 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गईं और 56 रनों से यह मैच हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आरके स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी तुषार ने ताबड़तोड़ 13 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली।

    इसी के साथ स्वामी निद्राजीत श्री श्री 1008 स्वामी हरिदास जी महाराज की तपोस्थली बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर चौथे दिन खेले गए दो मैचों में दानेश्वर क्रिकेट क्लब और आरके स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैच अपने-अपने नाम कर लिया।

     इस मौके पर राजवीर सिंह, ऋषभ वर्मा, राजमणि सिंह, धर्मेंद्र वर्मा सभासद, अर्पित पंडित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ