महराजगंज सीएचसी के अंतर्गत 97 बूथों पर 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

रजनीकांत अवस्थी                                    

महराजगंज/रायबरेली: सरकार की मंशा के अनुरूप हम सभी का यह दायित्व बनता है कि, 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए, जिससे पोलियो से नौनिहाल बच्चें मुक्त हो सके, जब बच्चे बीमारियों से मुक्त रहेंगे तब वह स्वस्थ रहेंगे। यह उद्गार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में लगे पल्स पोलियो बूथ में पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधीक्षक डॉक्टर प्रजेश कुमार श्रीवास्तव  व्यक्त कर रहे थे।

      आपको बता दें कि, सरकार की मंशा के अनुरूप 05 साल की उम्र से कम के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए चलाए जा रहे सतत् अभियान के तहत आज रविवार को 97 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। 5 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू व एएनम घर-घर जाकर नौनिहाल बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी, जिससे बच्चे स्वस्थ रहें और पोलियो मुक्त रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ