विधानसभा घेराव: पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पूरे दिन चलती रही जोर आजमाईश

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायबरली से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे, 24 घंटे पहले से पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोर आजमाईश होनी शुरू हो गई थी, पुलिस द्वारा कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को एक दिन पहले हाऊस अरेस्ट कर दिया गया और सुबह से ही नेशनल हाईवे के चुरूवा बार्डर टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लखनऊ की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को पूंछतांछ के लिए रोका जा रहा था।

     आपको बता दें कि, जानकारी देते हुए कार्यवाहक प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह से पुलिस प्रशासन को छका रखा था, जगह-जगह रोके जाने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में जनपद के कांग्रेसियों ने लखनऊ पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अपना योगदान दिया, और लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ गिरफ्तारी दी।

     इसी क्रम में महराजगंज में भी विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं बिहार प्रभारी सुशील पासी को भारी मात्रा में पुलिस बल ने महराजगंज के एक होटल पर ही रोक लिया, जिससे आहत सुशील पासी ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि, उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है तथा भाजपा के तानाशाह मुख्यमंत्री व बड़े-बड़े नेता लोकतंत्र की हत्या कर गरीबों, नौजवानों और मजलूमों को अपनी आवाज उठाने नहीं दे रहे हैं। जुर्म व अत्याचार का पूरे प्रदेश में बोलबाला है।

      कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, पेपर लीक व पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे अनेक मुद्दों को लेकर बुधवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधानसभा का घेराव करने हेतु कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लखनऊ पहुंचना था। 

उसी के तहत में आज सुबह 10:00 बज कर 15 मिनट पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व बिहार विधानसभा प्रभारी सुशील पासी दलबल के साथ अपने घर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले, वैसे ही तहसील गेट के पास स्थित एक होटल के समीप भारी मात्रा में पुलिस बल ने सुशील पासी व उनके कार्यकर्ताओं को रोक लिया और कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। 

      सुशील पासी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के तिराहे से होते हुए तहसील परिसर में जाकर सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए और कहा कि, भाजपा की तानाशाह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

      इस मौके पर भगवान दीन फौजी, सत्रोहन पासी, छेदी पासी, बृजेश पासी, रमेश पासी, अर्जुन पासी, राधेश्याम पासी, विचित्र चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ