रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक इकाई महराजगंज और शिवगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा एसडीम महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सफीकुद्दीन को सौंपा। किसान नेताओं ने भू-माफियाओं द्वारा क्षेत्र में सरकारी सुरक्षित जमीनों पर लगातार अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया।
आपको बता दें कि, किसान नेताओं ने कहा कि, भूमाफियाओं द्वारा शिवगढ़ और महराजगंज क्षेत्र में तालाब और चारागाह आदि सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की गई सुरक्षित जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए, इसके अलावा क्षेत्र के संपर्क मार्गो, कच्ची सड़कों आदि जनहित से जुड़े मु्द्दों को उठाया गया।
इस मौके पर दीपू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज लवकुश, महिला ब्लॉक अध्यक्ष नसरीन और महामंत्री मंजू आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ