पूर्व प्रधानमंत्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री एवं रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर डा0 मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई, पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में ‘‘श्रद्धांजलि सभा’’ का आयोजन कर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    आपको बता दें कि, कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह का जाना देश की एक बड़ी क्षति है, प्रधानमंत्री के रुप में उनके कार्यकाल के 10 वर्ष देश की तरक्की और आर्थिक प्रगति के लिए हमेशा याद रखें जाएंगे।

     कांग्रेस कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम ने श्रद्धांजलि सभा की जानकारी देते हुए बताया कि, जब पूरा विश्व 2007 से 2009 की आर्थिक मंदी से जूझ रहा था, तब प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह की सफल नीति और मार्ग दर्शन से उस समय देश को प्रगति की राह में आगे बढ़ाया और विश्व की आर्थिक मंदी का असर देश में देखने को नहीं मिला, पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह की सादगी उनकी दूरदर्शिता और देश सेवा को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

   श्रद्धांजलि देने वालों में वी0के0 शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, ओ0पी0 श्रीवास्तव, रोहित सिंह, राजकुमार दीक्षित, शिवानंद मौर्या, अजीत सिंह, नौशाद हुसैन खतीब, शशिकांत पाण्डेय, अनवार खान, अजय सिंह, मनोज तिवारी, आर0के0 सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, सुधीर सिंह, आशीष द्विवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, सर्वोत्तम मिश्रा, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, अभय सिंह, हाफिज रियाज, अभय त्रिवेदी, मो0 अशरफ खान, प्रमोद बाजपेई, अरूण यादव, ज्योति प्रसाद पासी, शम्भूशरण पाल, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, अखिलेश अवस्थी, दिनेश त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, अमित मिश्रा, संतोष सिंह, जीतू, सोनू खान, महेश्वर सिंह, पोलू खान, मदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व नेता गण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ