रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के पास तीन साइकिल सवारों को पीछे से अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देख, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दे कि, सीएचसी महराजगंज में प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाल बाबू (40) पुत्र हरीराम निवासी हलोर, मनीष कुमार (34) पुत्र कृष्णन निवासी खेरिया माधोपुर सीतापुर और बाबूलाल साइकिल से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात पिकअप डाला ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


0 टिप्पणियाँ