रोड हादसे में बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा गांव के पास एक साइकिल सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

       आपको बता दे कि, सीएचसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरजपाल (65) पुत्र भोला निवासी पहाड़पुर साइकिल से थुलवासा बाजार आया हुआ था, और काम निपटाकर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

      आसपास के लोग दौड़े, घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को  महराजगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर पर गहरी चोटे होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

      मामले में कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है। अगर परिजनों ने तहरीर दी तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ