रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के जाने-माने दवा व्यवसायी तथा समाजसेवी व लोकतंत्र सेनानी दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता की धर्मपत्नी "राम कुमारी गुप्ता" की तेरहवीं में शामिल होने के लिए भौसी आश्रम जनई में सुबह से ही खास और आम लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री समेत पूर्व सांसद, विधायकों एवं क्षेत्रीय नेताओं ने महराजगंज नगर अध्यक्ष सरल साहू की सास एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की मां के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया। हजारों लोगों ने तेरहवीं का प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के रहने वाले चेयरमैन पति व भाजपा नेता प्रभात साहू की मां "राम कुमारी गुप्ता" का निधन 13 दिसंबर को सुबह लगभग 7:00 लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था, वह 86 वर्ष की थी।हदू संस्कार के अनुसार तेरहवें दिन तेरहवीं संस्कार निमित्त मौसी स्थित स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में विशाल भंडारा कार्यक्रम किया गया। इसमें दिन में 11:00 बजे से ही क्षेत्रीय नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
दोपहर बाद राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री "राकेश राठौर", पूर्व सांसद प्रतापगढ़ "संगम लाल गुप्ता", पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील पासी, बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू, विभाग प्रचारक राहुल, पीडीएक्सएन रामबाबू साहू, समेत भाजपा नेता डॉ माताफेर सिंह, बछरावां चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, डलमऊ चेयरमैन बृजेश गौंड़, अधिशासी अधिकारी रामाशीष पहुंचे, और तेरहवीं का प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच कई क्षेत्रीय नेता और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यवसाईयों का आना-जाना लगा रहा। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के आने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
आपको यह भी बता दें कि, स्वर्गीय "राम कुमारी गुप्ता" कस्बे के जाने-माने दवा व्यवसायी तथा समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता की धर्मपत्नी थी, जो देश के जाने-माने संत स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थे। स्वर्गीय राम कुमारी गुप्ता के पति दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता, जिन्होंने अपनी 10 बीघे जमीन स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम निर्माण हेतु दान कर दी थी, और वहां पर भव्य आश्रम का निर्माण भी कराया था, जहां सोमवार को तेरहवीं के मौके पर भंडारा आयोजित किया गया।
बताते हैं कि, 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल में स्वर्गीय "राम कुमारी गुप्ता" के पति दिवंगत सत्यनारायण गुप्ता को आरएसएस से जुड़े होने के कारण गिरफ्तार भी किया गया था और वह काफी दिनों तक जेल में भी रहे। इसलिए "रामकुमारी गुप्ता" के पति को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा प्राप्त था।
स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में तेरहवीं पर आयोजित भंडारे में पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी सोभनाथ गुप्ता, कमलाकर विक्रमादित्य, अशोक सिंह जनई, आशीष सिंह मऊ, भाजपा नेता धीरेंद्र तिवारी, नगर पंचायत महराजगंज लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, शिव शरन साहू, रामशरन साहू, सुधीर साहू समेत हजारों की तादात में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर तेरहवीं का प्रसाद ग्रहण किया।







0 टिप्पणियाँ