ठंड में दरोगा ने दिखाई दरिया दिली

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: ठिठुरन भरी सर्द में जब नंगे पांव एक युवक घूमता हुआ नजर आया तो एक दरोगा का दिल पिघल उठा और दरियादिली दिखाते हुए तत्काल उसे रोका तथा उससे बात की। युवक की माली हालत ठीक न होने के कारण वह नंगे पांव ठिठुरन भरी सर्द में घूम रहा था। दरोगा ने युवक को अपने साथ दुकान पर ले जाकर उसे जूते दिलवाए। इस दौरान दरोगा की दरियादिली देखकर लोगों ने खूब सराहना की।

      आपको बता दें कि, रायबरेली शहर कोतवाली में तैनात दरोगा दिनेश सिंह क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें डिग्री कालेज चौराहा पर एक युवक नंगे पांव घूमता हुआ दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने उसे रोका और उससे बात की। बात चीत के दौरान उन्हें पता चला कि, युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर दरोगा ने युवक को अपने साथ एक दूकान पर ले गए, जहां उन्होंने उसे जूते दिलवाए। जूते पहनने के पश्चात युवक के चेहरे पर जहां मुस्कान आ गई, वहीं मौजूद लोगों ने दरोगा की दरियादिली की खुले मन से सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ