रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास दो पहिया और अज्ञात चार पहिया की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया, जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सक डॉक्टर एसके राय ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन महराजगंज की ओर आ ही रहा था तभी महराजगंज की तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक रिंकू (17) पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम पुरासी थाना शिवगढ़ व शुभम (18) पुत्र संतोष निवासी ग्राम पुरासी थाना शिवगढ़ की बाइक और चार पहिया की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक व उस पर बैठा युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ